इकजुट जम्मू के सदस्यों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
इकजुट जम्मू ने की भूख हड़ताल, पुराने बिल माफ किए जाने की मांग उठाई
जानीपुर में मंगलवार को इकजुट के सदस्यों ने एक दिवसीय भूख हड़ताल की। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रीपेड स्मार्ट मीटर को बंद करने की मांग की। साथ ही पुराने बिलों को माफ करने की मांग भी उठाई।
इकजुट जम्मू के युवा विंग अध्यक्ष अजय सिंह सैनी ने कहा कि प्रीपेड बिजली प्रणाली जन विरोधी है। इसे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने जम्मू कश्मीर प्रशासन पर गरीबों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रीपेड प्रणाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं, जानीपुर जम्मू में मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश बाली ने स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ये बिल वास्तविक मासिक खपत के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन लोगों की इस समस्या का समाधान करने में विफल रहता है, तो वे भविष्य में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।