जम्मू। बाहु फोर्ट में बिजली केबल डालने पर काम रुकने पर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने बिजली कॉरपोरेशन और संबंधित कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बातया कि काम बंद होने से लोगों को गर्मी में दिक्कत होगी। आधे वार्ड में केबल डाली जा चुकी है, जबकि आधे में काम छोड़ दिया गया है। मौजूदा समय में तारों का जंजाल है। हवा चलने पर बिजली गुल हो जाती है। स्थानीय निवासी प्रीत्तम चंद ने कहा कि पूरे वार्ड में काम होना चाहिए। ब्यूरो