फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेकेआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मियों ने प्रदर्शन कर मांगा हक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कोला की बकाया किस्तें, छठे वेतन आयोग और डीए का बकाया भुगतान समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होने पर जेकेआरटीसी के पूर्व कर्मियों के सब्र का बांध टूट गया। शनिवार को आल जेएंडके आरटीसी वालंटियर रिटायर्ड इंप्लाइज एसोसिएशन ने महाराजा हरि सिंह पार्क के सामने प्रदर्शन कर जल्द मांगें पूरी करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

इस दौरान वीआरएस लेने वाले कारपोरेशन के कर्मचारियों ने सरकार पर वादे से मुकरने का आरोप लगाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष देव राज बाली ने कहा कि सरकार मांगे पूरी करे नहीं तो प्रदर्शन को उग्र करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। आरटीसी प्रबंधन कोला की बकाया किस्तों के बिल नहीं बना रहा है। प्रदेश प्रशासन ने इस साल दो जून को स्पष्ट निर्देश दिया था कि वीआरएस कर्मचारियों के बिल बनाकर उनका भुगतान किया जाए, लेकिन आरटीसी प्रबंधन छठे वेतन आयोग के तहत बकाया बिलों व डीए के बिल नहीं बना रहा, जिससे उनका भुगतान रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें