रसोई गैस,पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन करते मिशन स्टेट हुड के अध्यक्ष सुनील डिंपल।
जम्मू। मिशन स्टेट हुड के सदस्यों और लोगों ने अध्यक्ष सुनील डिंपल के नेतृत्व में न्यू प्लाट जानीपुर रोड पर मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार से रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग उठाई गई। सुनील डिंपल ने कहा कि रसोई गैस पर एक बार में ही 50 रुपये की वृद्धि से आम जनता की कमर टूट जाएगी। ब्यूरो