प्रदेश कांग्रेस के यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के प्रतिभागियों को सम्मानित करते नेता: स्रोत का
जम्मू। भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से प्रदेश मुख्यालय में यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सचिव मान सिंह राठौर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न जिलों का प्रतिनिधित्व करने वाले 47 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह युवा कांग्रेस की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य ऐसे युवा प्रवक्ताओं की पहचान और उन्हें तैयार करना है, जो संगठन का प्रभावी ढंग से प्रतिनिधित्व कर सकें। इस पहल के तहत आने वाले दिनों में चयनित उम्मीदवारों को औपचारिक नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। रविंद्र सिंह चौहान ने पहला, दिव्या शर्मा ने दूसरा और फैजल इकबाल वानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। ब्यूरो