कटड़ा। कटड़ा-रियासी मार्ग पर वीरवार सुबह कटड़ा से करीब 8 किलोमीटर दूर डीडी मोड़ पर हुए एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने इलाज के लिए कटड़ा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे के बीच कटड़ा-रियासी मार्ग पर डीडी मोड़ के पास कटड़ा की ओर आ रही मारुति कार (जेके 11बी-2927) अनियंत्रित होकर पास ही में खड़े ट्राले के साथ जा टकराई। इसके बाद उसने पास में खड़े मोटरसाइकिल (जेके20ए- 7532) को टक्कर मारी। हादसे में मोटरसाइकिल चालक राजेंद्र कुमार (38) पुत्र कुलदीप राज निवासी गांव सरून तहसील कटड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कार में सवार चालक लकी गुप्ता (38) पुत्र विजय कुमार गुप्ता, कुंतल वाला पत्नी विजय कुमार गुप्ता, निवासी सुंदरबनी भी घायल हो गए। हादसे का पता चलने पर स्थानीय निवासियों ने बचाव कार्य शुरू किया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। संवाद