मिश्रीवाला। मढ़ विधानसभा के गांव चढ़गाली में भाजपा जिला जम्मू बार्डर के प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चिब की ओर से एक कार्यक्रम हुआ। इसमें बच्चों को क्रिकेट किट वितरित की गईं। इस मौके पर राजिंदर सिंह चिब ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी भाग लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इलाके में नशा बहुत फैल रहा है। इसलिए बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए खेलकूद के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इस संबंध में माता-पिता भी ध्यान दें। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद मनोहर लाल भगत, सौल सिंह, दीपक शर्मा व मदनलाल उपस्थित रहे। संवाद