पत्रकार वार्ता में अपनी बात रखते शिवसेना यूबीटी के प्रमुख मनीश शर्मा। स्त्रोत संगठन
जम्मू। पाकिस्तान सिंधु जल संधि निरस्त होने के बाद लगातार बौखलाहट दिखा रहा है। शांति बहाली के लिए पाकिस्तान को सबक सिखाया जरूरी है। यह बातें शिवसेना यूबीटी जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख मनीश शर्मा प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि पीओजेके को मुक्त कराकर जम्मू-कश्मीर का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने केंद्र सरकार से बदला लेने के लिए सेना को खुली छूट देने की मांग उठाई है। ब्यूरो