फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हिंदुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर आप विधायक मांगें माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। हिंदुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियों पर शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ताओं ने रोष जताया है। पार्टी प्रदेश मध्वर्ती कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस मेंं प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक अपनी टिप्पणियों पर माफी मांगे अन्यथा प्रदर्शन किया जाएगा। मलिक का बयान न केवल अपमानजनक है, बल्कि पूरी तरह से झूठा, शर्मनाक व करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। यह हमारे धर्म, संस्कृति और पहचान पर सीधा हमला है। हमारे माथे पर लगाया गया तिलक भक्ति और पवित्रता का प्रतीक है। इसे शराब और गलत कार्यों से जोड़ना न केवल अपमानजनक, बल्कि हमारे धर्म का सीधा अपमान है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की कि विधायक मेहराज मलिक की सदस्यता रद्द की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें