फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय को राज्य माता का दिया जाए दर्जा : शिवसेना

विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन देते ​शिवसेना के प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी। स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
जम्मू। शिवसेना जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने सोमवार को उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान ज्ञापन सौंपकर गाय को राज्य माता का दर्जा देने की मांग उठाई। शिवसेना नेता ने कहा कि जम्मू को स्थायी राजधानी घोषित किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री की तरफ से कश्मीर घाटी के मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए 17 करोड़ रुपये की मंजूरी दिए जाने के फैसले का स्वागत किया। बताया कि अनुच्छेद 370 व 35ए निरस्तीकरण से पूर्व प्रदेश में गोहत्या व तस्करी को लेकर सख्त कानून था। इन दोनों कानूनों को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन के तहत खत्म कर दिया गया। इस मौके पर महासचिव विकास बख्शी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कोहली आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें