फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरविंद केजरीवाल पर कार्रवाई के विरोध में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं ने ग्रीन बैल्ट पार्क के पास एक दिवसीय भूखहड़ताल कर जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। शराब घोटाने में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर की तरह जम्मू में भी कार्यकर्ताओं ने रोष जताया है। रविवार को नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ग्रीन बैल्ट पार्क के पास एक दिवसीय भूख हड़ताल की। पार्टी के स्टेट आर्गनाइजेशन बिल्डिंग कमेटी के समन्वयक ओम प्रकाश खजूरिया ने कहा कि सरकार भ्रष्ट नेताओं को बचा रही है, जबकि विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए सबको आगे आना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हालत यह है कि सरकार चुने हुए नुमाइदों को झूठे मामलों में फंसा रही है। आरोप लगाया कि शराब घोटाले में जो सरकारी गवाह बना है, वे भी घोटाले में संलिप्त है मगर कार्रवाई नहीं हो रही है। लोकतंत्र की हत्या नहीं होने दी जाएगी। विपक्ष को भाजपा कमजोर करने में जुटी है। बड़े नेताओं को झूठे मामलाें में जबरन जेलों में बंद करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जितने भी भ्रष्ट नेता है, वे सभी भाजपा पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। पदाधिकारी महेश चंद्र, निर्मल सिंह और सुरेश ने कहा कि देशभर में आम आदमी पार्टी भूख हड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें