प्रदर्शन करते मिशन स्टेट हुड के अध्यक्ष सुनील डिंपल। स्त्रोत संगठन
जम्मू। मिशन स्टेट हुड ने रिहाड़ी रेहाड़ी चुंगी में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग उठाई। अध्यक्ष डिंपल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने 84 हजार गैर निवासियों को यहां के प्रमाणपत्र जारी किए हैं। इससे यहां डोगरा प्रदेश की जनसंख्या की स्थिति को खतरा पैदा हो गया है। बाहरी लोगों को जमीन के आबंटन को लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री से मांग की है कि वह इस तरह के सभी निवास प्रमाणपत्रों को रद्द करें। ब्यूरो