प्रेस कान्फ्रेंस करते हुए मिशन स्टेट हुड के अध्यक्ष सुनील डिंपल। स्त्रोत संगठन
जम्मू। केंद्र की भाजपा सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ विश्वासघात कर रही है। राज्य का दर्जा बहाली को लेकर उसकी मंशा सही नहीं है। यह आरोप मिशन स्टेट हुड जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने प्रेसवार्ता में लगाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार के छह माह पूरे होने पर डाॅ. फारूक अब्दुल्ला को फोन पर बधाई दी। साथ ही कहा कि भाजपा मौजूदा प्रदेश सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। ब्यूरो