अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकक्करते विधायक डा.नरिंदर सिंह। स्त्रोत स्वयं
जम्मू। जम्मू दक्षिण के विधायक भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरिंदर सिंह ने गाडीगढ़ में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह क्षेत्र में सड़कों, नालियों की स्थिति, स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखें। जहां पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं उनको तत्काल दुरुस्त कर रिपोर्ट दें। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही नगर में स्ट्रीट लाइटों की स्थिति,पेयजल व बिजली आपूर्ति को लेकर भी गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। बैठक में मुख्य रूप से एसडीएम जम्मू दक्षिण मनु हंस, तहसीलदार आरती, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) किरणदीप और संदीप आदि मौजूद रहे। ब्यूरो