सतवारी के गोविंदपुरा में जनता दरबार में शिकायतें सुनते विधायक विक्रम रंधावा। स्त्रोत पार्टी
जम्मू। सतवारी के गोविंदपुरा चट्टा में विधायक विक्रम रंधावा की ओर से शुक्रवार को जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान लोगों ने बिजली, राशन व पेयजल आदि समस्याओं को उजागर कर निदान की गुहार लगाई। विधायक ने मौके पर ही मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। जनता दरबार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सहायक निदेशक संतोष, नायब तहसीलदार रणधीर सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो