विधायक अरविंद नाले का दौरा करते हुए ....
जम्मू। विधायक जम्मू पश्चिम अरविंद गुप्ता ने पुंछ हाउस में नाले के काम का निरीक्षण किया। इस दौरान काम में पारदर्शिता लाने को कहा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिल अंगराल, पूर्व पार्षद संजय बारू, पूर्व पार्षद नीलम नरगोत्रा, केशव चोपड़ा, जतिंदर खजूरिया, केएल शर्मा, बचन भगत, बुबेश शर्मा और अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो