जम्मू। जम्मू व बनिहाल के बीच रेल सेवा शुरू करने के साथ ही मुगल रोड को विकल्प के रूप में विकसित किया जाए। यह मांग शिवसेना यूबीटी जम्मू-कश्मीर के प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने मध्यवर्ती कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्र सरकार से उठाई है। साथ ही रामबन में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए विशेष राहत पैकेज देने के लिए कहा। ब्यूरो