फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी पर पेश रिपोर्ट अर्थहीन : डोगरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट सुरेश डोगरा ने जम्मू-कश्मीर स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट को निराधार और अर्थहीन बताया है। आरोप लगाया कि पैनल ने सरकारी विभाग, संस्थानों और विशेषज्ञों से डेटा मांगा लेकिन जब तक यह डोर टू डोर सर्वे की तर्ज पर नहीं किया जाता है यह बेकार और निराधार है। यूटी सरकार ओबीसी समर्पित आयोग के निष्पक्ष आचरण पर केवल खोखले दावे करती है। ओबीसी वर्गों से संबंधित जम्मू और कश्मीर के लोग देश के अन्य सभी राज्यों की तुलना में अपने कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के लिए पहले से ही एक बड़ा पीड़ित वर्ग हैं। इन निर्दोष लोगों को हमेशा अपने कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के लिए लड़ना पड़ता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें