फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर हुई कार्यशाला

विज्ञापन
एक राष्ट्र एक चुनाव अ​भियान की जानकारी देते भाजपा पदा​धिकारी। स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
जम्मू। एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान को लेकर भाजपा की ओर से पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर में एक कार्यशाला हुई। इसका शुभारंभ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान का उद्देश्य चुनाव के प्रमुख लाभों को उजागर करना है। अलग-अलग समय पर चुनाव होने से इसमें प्रशासनिक व वित्तीय बोझ सरकार पर बढ़ता है। यह अभियान एक परिवर्तनकारी विचार है, जो देश के चुनावी परिदृश्य को दोबारा से परिभाषित करेगा। प्रत्येक नागरिक इस अभियान के महत्व को समझे और अपना सक्रिय रूप से योगदान दें। इस मौके पर महासचिव (संगठन) अशोक कौल, पूर्व मंत्री प्रिया सेठी, अभियान के वरिष्ठ नेता और संयोजक सीए राजीव गुप्ता, सह संयोजक अरुण प्रभात सिंह, प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें