नानक नगर में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक विक्रम रंधावा। स्त्रोत पार्टी
जम्मू। शहर के वार्ड नंबर 43 नानक नगर में मंगलवार को सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ, जिसका शुभारंभ विधायक विक्रम रंधावा ने किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। जल्द ही अन्य सड़कों का निर्माण शुरू होगा। इस अवसर पर सुरजीत चौधरी (पूर्व पार्षद), भूषण वर्मा, मोहन लाल, नरिंदर कोकी, सतवीर सिंह, अमन राजेश शर्मा, विजय वर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो