मिश्रीवाला। मढ़ में भाजपा जम्मू ग्रामीण के जिला अध्यक्ष नंद किशोर शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें भाजपा का स्थापना दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 साल की उपलब्धियां भी गिनाईं गई। इस मौके पर मढ़ के विधायक सुरिंदर कुमार, जिला सह प्रभारी विनय गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमी खजूरिया, जिला जम्मू बार्डर के प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चिब, जिला के महामंत्री भुवनेश मेहता, अजय मन्हास, जिला विकास परिषद मढ़ के सदस्य बलबीर लाल, पूर्व सरपंच, पूर्व पंच और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर राजेन्द्र सिंह चिब ने अपने विषय भाजपा की चुनाव सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार पर विचार रखे। संवाद