लेह में आयोजित डा.आंबेडकर जयंती समारोह को संबोधित करते महासचिव संगठन अशोक कौल। स्त्रोत संगठन
जम्मू। भाजपा लद्दाख के महासचिव संगठन अशोक कौल ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि डाॅ. आंबेडकर की विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। उनके बताए रास्ते पर चलने से पूरे देश और समाज का उत्थान होगा। भाजपा ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डॉ. आंबेडकर के महान योगदान को स्वीकार किया है। वहीं, कांग्रेस ने उनकी विरासत की उपेक्षा की है। इस अवसर पर लद्दाख भाजपा अध्यक्ष फुंचोक स्टैंजिन, लेह के सीईसी ताशी ग्यालसन, पूर्व सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल, पद्मश्री मुटुप नामग्याल, ग्याल वांग्याल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो