भाजपा मुख्यालय जम्मू में गुरु रविदास जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते प्रदेशाध्यक्ष सत
जम्मू। भाजपा मुख्यालय जम्मू में बुधवार को गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि श्री गुरु रविदास एक महान संत, दार्शनिक, कवि और समाज सुधारक थे। वह ईश्वर के प्रति समर्पित थे और एक महान कवि थे। उन्होंने हमेशा समाज की भलाई के लिए काम किया। मोदी सरकार उनकी शिक्षाओं को आगे बढ़ा रही है और गरीबों, दलितों और उपेक्षित और उत्पीड़ित लोगों के कल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है। इस मौके पर महासचिव संगठन अशोक कौल, पूर्व मंत्री बाली भगत, बलबीर राम रतन ने विचार रखे। ब्यूरो