दोमाना। एसएसपी जोगिंदर सिंह ने पुलिस स्टेशन दोमाना का दौरा कर क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) डेटा फीडिंग प्रक्रिया की समीक्षा की। उनके साथ एसपी ग्रामीण जम्मू ब्रिजेश शर्मा भी मौजूद थे। इस दौरान एसएसपी ने जांच अधिकारियों (आईओ) और मुंशियों को केवल सीसीटीएनएस ऑपरेटरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद डेटा दर्ज करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल पुलिसिंग ही आगे का रास्ता है। संवाद