फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता: डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने शहर का दौरा किया। उन्होंने त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। गश्त बढ़ाना, अतिरिक्त जवानों की तैनाती और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने विशेष चौकियां और निगरानी प्रणाली भी स्थापित की हैं। डीआईजी ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में जानकारी देने की अपील की है।
विज्ञापन

ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें