फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आतंकियों, नशा तस्करों व टनल की जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने की 12.5 लाख रुपये तक के इनाम की घोषणा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आतंकियों तथा नशा तस्करों की जानकारी देने वालों को जम्मू-कश्मीर पुलिस इनाम से नवाजेगी। इनाम की राशि एक लाख से साढ़े 12 लाख के बीच है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि नागरिकों की ओर से सूचना दिए जाने से आतंकवाद तथा नशा तस्करी पर नकेल कसी जा सकेगी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सीमा पार से सुरंग के जरिये आतंकियों, हथियारों तथा नशीले पदार्थों की तस्करी संबंधी सूचना देने पर पांच लाख नकद इनाम दिया जाएगा। सीमा पार से ड्रोन के जरिये खेप भेजे जाने की सूचना देने पर तीन लाख, पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलरों या यहां सक्रिय आतंकियों से संबंध रखने वालों की सूचना पर दो लाख दिए जाएंगे। इसके साथ ही छुट्टी लेकर घर आने वाले पुलिसकर्मियों की सूचना आतंकियों को देने वाले को भी इनाम मिलेगा। मस्जिद, मदरसे, स्कूल या कॉलेज का इस्तेमाल कर युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती होने के लिए उकसाने वालों की जानकारी देने पर एक लाख रुपये मिलेगा। आतंकियों के बारे में जानकारी देने पर दो से साढ़े 12 लाख रुपये तक इनाम की घोषणा की गई है। यह आतंकी की कैटेगरी के अनुसार निर्धारित होगा। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जानकारी देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इसके लिए संबंधित जिलों के पुलिस प्रमुखों के नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें