फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करें : डीआईजी

विज्ञापन
पुलिस अ​धिकारियोें के साथ बैठक करते डीआईजी सुनील गुप्ता: स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जम्मू। डीआईजी सुनील गुप्ता ने जम्मू जिले में आपराधिक मामलों की रविवार समीक्षा की। इस दौरान बैकलॉग मामलों, नशा तस्करों और अन्य असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और इससे संबंधित मामलों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। अधिकारियों से नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए एक मिशन-उन्मुख दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने इस सामाजिक खतरे को खत्म करने के महत्व पर जोर देते हुए अवैध नशीली दवाओं के व्यापार के नेटवर्क की पहचान करने और उन्हें नष्ट करने के लिए गहन प्रयास करने का आह्वान किया। सभी थानेदारों को थाना स्तर पर नशा करने वालों और तस्करों की सूची बनानी होगी। बैठक में एसएसपी जम्मू विनोद कुमार समेत जिले के तमाम बड़े पुलिस अफसर शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें