जम्मू। यातायात नियमों का अनुपालन व सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने मढ़ क्षेत्र में संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया। एआरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड इंजीनियर बिपेन सिंह चाढ़कक, डीएसपी ग्रामीण दलजीत सिंह तथा तहसीलदार मढ़ ने कुल 780 वाहनों की जांच की। इसमें 76 वाहनों का 1.62 लाख रुपये का ई-चालान किया। इस दौरान वाहन चालकों को जागरूक भी किया। ब्यूरो