फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वाल्मीकि और कबीर कॉलोनी में पुलिस का मार्च, दो लोग हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे का हॉट स्पॉट हैं दोनों क्षेत्र, सूचना के बाद की गई कार्रवाई
विज्ञापन

कई घरों को खंगालने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नशे के हॉट स्पॉट वाल्मीकि और कबीर कॉलोनी क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने मार्च किया। इस दौरान कई घरों में तलाशी लेने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, गश्त के दौरान किसी तरह की बरामदगी नहीं हुई है। पुलिस की तरफ से लोगों को आगाह किया गया नशा तस्करी में संलप्ति व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के दो से तीन लोग नशे तस्करी में शामिल हैं।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी साउथ अजय शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने वाल्मीकि और कबीर कॉलोनी के अलावा साथ लगते क्षेत्रों में मार्च किया। एसपी अजय शर्मा ने बताया कि मार्च करना जरूरी था। पुलिस उन क्षेत्रों को कवर कर रही है, जहां पर नशा तस्करी के संबंध में छोटी सी सूचना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें