1960 की सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) पर चर्चा के लिए एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल रविवार शाम जम्मू पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल अगले कुछ दिनों में विभिन्न बांध स्थलों का दौरा करेगा।
सिंधु जल संधि पर 1960 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अयूब खान के बीच हस्ताक्षर हुए थे। संधि के तहत नदियों के उपयोग के संबंध में दोनों देशों के बीच सहयोग और सूचना के आदान-प्रदान के लिए एक तंत्र स्थापित किया गया जिसे स्थायी सिंधु आयोग के नाम से जाना जाता है।
9 सितंबर 1960 को सिंधु जल संधि के बाद से आईडब्ल्यूटी के तहत हर साल भारत-पाकिस्तान के विशेषज्ञ सिंधु और सहायक नदियों पर तय शर्तों का अध्ययन करते हैं। संधि पर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत तीन पश्चिमी नदियों सिंधु, चिनाब और झेलम को जल उपयोग के लिए पाकिस्तान को आवंटित किया गया था। तीन पूर्वी नदियों रावी, ब्यास एवं सतलुज को जल उपयोग के लिए भारत को आवंटित किया गया था। सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से जारी आदेश में जम्मू-कश्मीर के लिए 25-25 संपर्क अधिकारियों को नामित किया गया है। इनमें विभिन्न विभागों के अवर सचिव शामिल हैं।
आयोग में दोनों देशों का एक-एक आयुक्त शामिल होता है। भारत की ओर से पारस्परिक रूप से स्वीकार्य रास्ता निकालने के बार-बार प्रयासों के बावजूद, पाकिस्तान 2017 से 2022 तक स्थायी सिंधु आयोग की पांच बैठकों के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा करने से इन्कार करता रहा है।
इन अधिकारियों को किया गया नियुक्त
जम्मू के लिए सुनील शर्मा, समरिंदर सिंह, रमण शर्मा, पारुल खजूरिया, नेहा बख्शी, पूजा लरसगोत्रा, सुरभि रैना, वकार तालिब, पुलकित दत्ता, मोहम्मद नसीम, अंजलि गंडोत्रा, अनु शर्मा, मनोज कुमार, तमन्ना सेठ, साहिल महाजन, नर्मिता भान, शीतल चौधरी, तनवी गुप्ता, पीयूनिका मानवाहा, अक्सर कोतवाल, सोनिका सूदन, ब्राह्मण राज, राजेंद्र सिंह, संजीव कुमार गुप्ता और धर्म पाल को नियुक्त किया गया है।
कश्मीर के लिए नामित अधिकारियों में नवीद हुसैन बादरो, मोहम्मद अजहर लोन, डॉ. फारुख नसीर पाल, परवेज अहमद भट्ट, ताहिर मोहिउद्दीन वानी, वाहिद अहमद, अब्दुल रकीब भट्ट, फातिमा, रौफ अहमद लोन, समीर अहमद डार, अफलाक अहमद, इम्तियाज अहमद लोन, रुबिया अफरोज इंकलाबी, मुश्ताक अहमद खान, इरशाद असादुल्लाह जान, फारूक अहमद वानी, गुलाम मोहिउददीन, आरिफा अशरफ, मोहम्मद शफी लोन, शब्बीर अहमद बाबा, मोहम्मद आमिन शाह, मंजूर अहमद जान, अरशद हुसैन भट्ट और नासिर बिलाल शाह शामिल हैं।