फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टीमों की निगरानी में होगा विकास, सामने आएगी हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी ब्लॉकों में होगा गठन, जम्मू कश्मीर में विकास कार्यों को गति देने के लिए यूटी प्रशासन की पहल
विज्ञापन

कर्मचारियों के अलावा पेशेवर लोग किए जाएंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए प्रदेश के 285 ब्लाकों में टीमें बनाई जाएंगी। ये टीमें गांव-गांव जाकर वहां चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर सुझाव देंगी। इससे कार्यों में तेजी लाई जा सके। यही नहीं ये टीमें ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण भी मौके पर करेगी। टीम में ग्राम प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इनकी मानिटरिंग बीडीओ करेंगे।
विज्ञापन

यूटी प्रशासन के द्वारा ग्रामीण स्तर पर ही लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए खाका तैयार किया गया है। इसके तहत ब्लाक स्तर पर विकास कार्यों को गति देने के लिए एक टीम बनाई गई है। यह टीम ब्लाॅक के प्रत्येक गांव में पूर्व कार्यक्रम के मुताबिक जाएगी, वहां चल रहे कार्यों का परीक्षण कर सलाह और सुझाव देगीं। टीम कार्यों में कैसे गुणवत्ता लाई जा सकती है और निर्माणाधीन कार्यों को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है। इसके लिए टीम में पेशेवर लोगों को रखा जाएगा, जिन्हें ग्रामीण विकास के कार्यों में जानकारी हो। टीम में 285 ब्लाक के सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं लोक प्रशासन विभाग के डायरेक्टर जनरल विपुल पाठक के निर्देश पर सभी खंड विकास अधिकारियों से टीमें बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है। इस पर ब्लाक मुख्यालयों पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें