फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: भगवती नगर में NHIDCL ने तीन सरकारी ढांचे गिराए, कनाल हेड फ्लाईओवर को होना है विस्तार

Wed, 14 Dec 2022 06:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एनएचआईडीसीएल की ओर से बुधवार को चौथे तवी पुल (भगवती नगर) से कनाल हेड फ्लाईओवर तक 1.3 किलोमीटर फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया में तीन सरकारी ढांचे गिरा दिए गए हैं।
विज्ञापन
Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर में नेशनल हाई इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) की ओर से बुधवार को चौथे तवी पुल (भगवती नगर) से कनाल हेड फ्लाईओवर तक 1.3 किलोमीटर फ्लाईओवर बनाने की प्रक्रिया में तीन सरकारी ढांचे गिरा दिए गए हैं। पुलिसबल के साथ पहुंचे जेसीबी ने तवी पुल के साथ नगर निगम के सुलभ शौचालय, निगम के ही प्राइमरी हेल्थ सेंटर और पीडीपी के एक ढांचे को गिराया। वीरवार को तवी पुल के साथ सटी कुछ दुकानों के साथ पीडीपी के क्वार्टरों पर बुलडोजर चलाने की योजना है।

विज्ञापन


एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ बुधवार दोपहर को तवी पुल भगवती नगर पर पहुंची और सरकारी ढांचे गिराने का काम शुरू किया। चूंकि पहले दिन गिराए गए ढांचे सभी सरकारी थे इसलिए कोई विरोध नहीं हुआ। यातायात को दुरुस्त बनाने के लिए चौथ तवी पुल से कनाल हेड स्थित नवनिर्मित फ्लाईओवर को एक अन्य फ्लाईओवर से जोड़ा जाना है। इससे चौथे पुल से आने वाले वाहन सीधे नए फ्लाईओवर से अखनूर रोड से जुड़ जाएंगे। जिससे भगवती नगर, कनाल रोड और आसपास के क्षेत्रों में यातायात में राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें