दोमाना। सीमा सुरक्षा बल की 12 बटालियन ने फ्लाय मंडाल स्थित मयान पोस्ट पर काफी दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे एक कबूतर को पकड़ा है। आशंका जताई जा रही है कि यह कबूतर पाकिस्तान से भेजा गया है। हालांकि बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक काफी दिन से यह कबूतर सीमा पर भारतीय क्षेत्र में बार-बार देखा जा रहा था। वीरवार शाम को बीएसएफ जवानों ने इसे पकड़ लिया। इसके पंजों पर पीले और नीले रंग के कड़े डाले गए हैं। दाहिने पंजे पर लगे कड़े पर 03157827659 नंबर भी उकेरा गया है और बाएं पंजे पर लगे कड़े के ऊपर ओके लिखा गया है। कबूतर का रंग सफेद है। बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि कबूतर को मांडा जू में भेज दिया गया है। संवाद