जम्मू। हरियाणा के रोहतक में 25 जून से एक जुलाई तक आयोजित तीसरी अभिनंदन शूटिंग चैंपियनशिप में जम्मू की अनिशा शर्मा ने आईएसएसएफ महिला वर्ग में चैंपियन ऑफ चैंपियन का खिताब जीता। इसके लिए उन्हें 31 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। पुरस्कार डीआईजी हरियाणा डॉ. अरुण नेहरा ने दिया।
वहीं आईएसएसएफ पुरुष वर्ग में विशाल शर्मा ने कांस्य पदक जीता। पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपये की राशि मिली। एनआर पिस्टल वर्ग में पिंटू हंस ने पांचवां स्थान हासिल किया। सभी खिलाड़ी मिशन ओलंपिक शूटिंग अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं।