जम्मू। रेलवे बोर्ड की तरफ से ट्रेनों में खानपान सेवाओं के निरीक्षण के लिए अभियान जारी है। बुधवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने ट्रेन नंबर 19223 (गांधीनगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस) में रेल नीर व खाद्य उत्पादों का निरीक्षण किया। यह भी जांचा कि ये उचित दर पर बेचे जा रहे हैं या नहीं।
उन्होंने यात्री बनकर जम्मू तवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सफर किया। इस दौरान पैंट्रीकार के अधिकृत विक्रेता से पानी की बोतल खरीदी तो बोलत के 15 रुपये की बजाय 20 रुपये लिए। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने कोच के यात्रियों से पूछा तो उन्होंने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आईआरसीटीसी के नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।