फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: करंट लगने झुलसे पीडीडी डेलीवेजर ने जीएमसी में दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू, रियासी। कटड़ा में 16 अप्रैल को मेन लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से झुलसे पीडीडी के अस्थायी कर्मी रवि कुमार ने वीरवार को जीएमसी जम्मू में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रवि कुमार (40) पुत्र तेज राम गांव मंजाडी (कटड़ा) के रहने वाले थे। रवि के भाई बिंदु कुमार ने बताया कि करंट लगने पर रवि को कटड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। इसके बाद भाई को अमृतसर लेकर चले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने हमें वापस जम्मू ले जाने के लिए कहा। रवि को जम्मू जीएमसी ले आए, जहां वीरवार को उसकी मौत हो गई। बिंदू ने कहा कि रवि के घर में कमाने वाला कोई नहीं है। उन्होंने उप राज्यपाल से मदद की गुहार लगाई।
वहीं ऑल जम्मू प्रोविंस पीडीएलटीडीएल कैज्यूल लेबर यूनियन के प्रधान अखिल शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के बीमे के पैसे सरकार काटती है लेकिन पैसे कभी नहीं मिलते हैं। अभी तक लगभग 7 हजार केस पेंडिंग हैं। एसोसिएशन अपनी तरफ से मदद करती है। रवि पिछले 18 सालों से अस्थायी रूप से पीडीडी विभाग में सेवा दे रहे थे। वह 18 साल से नियमित होने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें