कांस्य पदक जीतने वाली अद्विता फोटो विभाग
जम्मू। 68वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स अंडर-14 गर्ल्स रिदिमक जिम्नास्टिक्स में जम्मू-कश्मीर ने कांस्य पदक जीता है। आर्मी पब्लिक स्कूल दोमाना की आठवीं कक्षा की छात्रा अद्विता ने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। स्कूल गेम्स का आयोजन 29 से 30 जनवरी तक पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के आयुक्त सचिव सरमद हफीज और युवा सेवाएं एवं खेल महानिदेशक राजिंदर सिंह तारा पकद विजेता को बधाई दी है। ब्यूरो