जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के सचिव मनोज कुमार पंडिता ने पटना में आयोजित भारत में विधायी निकायों के सचिवों के 61वें सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रीय ई विधान एप्लीकेशन के कार्यान्वयन के बारे में चर्चा की। सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने की। सम्मेलन का उद्देश्य विधान सभाओं और विधान परिषदों के सचिवों को अनुभवों और कर्तव्यों से संबंधित मुद्दों को साझा करने के लिए एक साथ साथ लाना रहा। इस दौरान पंडिता ने वर्तमान अध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल रहीम राथर के नेतृत्व में जम्मू और कश्मीर विधानसभा द्वारा की जा रही पहलों के बारे में बताया। ब्यूरो