फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नरवाल में प्रापर्टी शो में उमड़ी भीड़, फ्लैट करवाए बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंग्ला बिल्डर्स प्रोमोर्ट्स (एसबीपी) की ओर से जम्मू-कश्मीर में पहले प्रापर्टी शो का आयोजन
विज्ञापन

टू बीएचके 65 लाख और थ्री बीएचके की 90 लाख रुपये रही कीमत
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सिंग्ला बिल्डर्स प्रोमोर्ट्स (एसबीपी) की ओर से रविवार को जम्मू-कश्मीर में पहले प्रापर्टी शो का आयोजन जम्मू के नरवाल स्थित रेडिसन व्यू होटल में हुआ। इसमें फ्लैट खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। शो सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक चला। इसमें मोहाली, खरड़, डेरा बस्सी, जीरकपुर, सोलन और लुधियाना जैसे शहरों में फ्लैट खरीदने का मौका मिला। एसबीपी की ओर से टू बीएचके और थ्री बीएचके फ्लैट की आप्शन रखी गई। टू बीएचके की 65 लाख, जबकि थ्री बीएचके 90 लाख रुपये कीमत थी।
शो के शुरू होने के बाद से दिनभर लोगों के आने का जारी रहा। विभिन्न शहरों में फ्लैट खरीदने के लिए लोग एसबीपी के अधिकारियों से संपर्क करते रहे और कईयों ने फ्लैट बुक भी करवाए। एसबीपी के एमडी अमन दीप सिंग्ला, एसबीपी मोहाली के एजेएम सुदीप सेन, महाप्रबंधक साहिल महाजन और प्रबंधक आसिम खान ने बताया कि फ्लैटों के बारे में जानकारी लेने के लिए लोगों का सुबह से पहुंचना शुरू हो गया था। लोगों को सस्ती दरों में फ्लैट और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी भी दी गई। जम्मू-कश्मीर में एसबीपी की ओर से पहला प्रापर्टी शो है, जिसमें लोगों का अच्छा रुझान देखने को मिला है। अभी तक 12 हजार से ज्यादा फ्लैट की सुविधा लोगों को दी जा चुकी है। फ्लैटों में पार्क, पार्किंग की सुविधा भी है। फ्लैट के लिए बुकिंग शाम छह बजे तक चलती रही। इस मौके पर एसबीपी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन







एसबीपी अब शिमला में भी बनाएगा फ्लैट
पंजाब, चंडीगढ़ के बाद एसबीपी अब शिमला में फ्लैट का निर्माण करेगा। यहां पर भी आने वाले समय में लोग फ्लैट की सुविधा ले सकेंगे। काम के लिए सर्वे शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें