जम्मू। नमी डोगरी संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट हरीश कैला ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इसमें निर्दोष लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। अधिवक्ता हरीश कैला ने दुख व्यक्त करते हुए इस हमले को क्षेत्र को अस्थिर करने और जम्मू-कश्मीर में शांति और सामान्य स्थिति के बढ़ते माहौल को बाधित करने का एक बर्बर प्रयास करार दिया। उन्होंने कहा कि हिंसा के ऐसे क्रूर कृत्य मानवता पर सीधा हमला हैं। ब्यूरो