नगर निगम के हेल्थ विंग ने ज्यूल और शालामार में 10 दुकान मालिकों पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर को साफ-सुथरा रखने और नियमों की पालना करवाने के लिए नगर निगम सख्त हो गया है। वीरवार को हेल्थ विंग ने ज्यूल और शालामार में अभियान चला कर 10 दुकान मालिकों का प्लास्टिक व पॉलीथिन का इस्तेमाल करने पर 3500 रुपये और गंदगी फैलाने पर 4000 हजार रुपये का चालान काटा है। साथ ही ढाबा और रेस्तरां को साफ-सफाई रखने की हिदायत भी दी है।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि अगर किसी भी तरह की खाने की दुकान चलानी तो उसकी साफ-सफाई रखनी बहुत जरूरी है। सेनेटरी ऑफिसर (एसओ) विजय कुमार ने दुकानदारों को साफ-सफाई रखने और प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी। इस अभियन में जोन एक के एसओ विजय कुमार, सुभाष चंद्र सेनिटरी इंस्पेक्टर, विवके सूद सेनिटरी इंस्पेक्टर, सन्नी खोखर सेनिटरी इंस्पेक्टर मौजूद रहे।