दोमाना। मुट्ठी में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से एक सभा कर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं, कैंडल मार्च भी निकाला गया। इस अवसर पर विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष शक्ति दत्त शर्मा ने कहा की यह एक कम्युनल वॉर है। यह लड़ाई केवल कश्मीर के लिए नहीं, बल्कि हिंदू समाज के खिलाफ है। आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले लोगो के खिलाफ कड़ी करवाई होनी चाहिए। सभा में हिंदू जागरण मंच से डॉ. रामपाल, संजय शर्मा, अजय शर्मा, मनोहर डोगरा व पंकज पादा आदि उपस्थित रहे। संवाद