फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Municipal Corporation: आखिर क्यों देने पड़ा मेयर-डिप्टी मेयर को इस्तीफा

Tue, 27 Sep 2022 01:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा के इस्तीफे के बाद गुरमीत रंधावा और रेखा मन्हास पर पार्टी की नजर है। दोनों ही संगठन के लिए काम कर रही हैं।
विज्ञापन
जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर को बदलने में पार्षदों की गुटबाजी को अहम माना जा रहा है। वहीं अब नए नाम सार्वजनिक होने में देरी भी इसी वजह से हो रही है। बताया जाता है कि नगर निगम के 44 पार्षद तीन गुटों में बंटे हैं। इसमें तीसरा गुट मामले में हावी रहा। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार तीसरे गुट ने मेयर और डिप्टी मेयर की विफलता को हाई कमान के आगे रखी। अब भी यही गुट बाजी मारने जा रहा है। इस गुट की ओर से हाई कमान के आगे पूर्व के कामों को रखा और अभी तक संगठन के योगदान को गिनाया। उधर, दूसरा गुट जनरल हाउस की पहली बैठक से ही मेयर गुट पर हावी रहा। इस दौरान प्रदर्शन और घेराव करता रहा। इतना ही नहीं, मेयर की योग्यता पर भी सवाल उठाए। साथ ही पार्षदों के लिए योग्यता स्नातक करने संबंधी प्रस्ताव पास करवाया। दूसरे गुट ने भी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए पार्टी के समक्ष बात रही। हालांकि बात नहीं बनी। 

इस्तीफे के बाद क्या बोले मेयर और डिप्टी मेयर

चंद्र मोहन गुप्ता ने मेयर के पद से और पूर्णिमा शर्मा ने डिप्टी मेयर के पद से सोमवार को इस्तीफा दे दिया है। तय नियमों के तहत डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने मेयर को इस्तीफा सौंपा। इसके बाद दोपहर तीन बजे मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने नगर निगम आयुक्त राहुल यादव को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नगर निगम आयुक्त ने  निगम एक्ट की धारा 36, 39 के तहत सरकार को इस्तीफे को स्वीकृति के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा है कि वह संगठन के साथ काम करेंगे। विस चुनाव आ रहे हैं। ऐसे में पार्टी मजबूती पर काम होगा। उनके द्वारा शुरू करवाए गए विकास कार्यों को नए मेयर और डिप्टी मेयर पूरा करेंगे। वहीं, पूर्णीमा शर्मा ने कहा है कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता को इस्तीफा सौंप दिया है। संगठन के लिए काम किया जाएगा।

डिप्टी मेयर के लिए महिला पार्षद पर नजर

डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा के इस्तीफे के बाद गुरमीत रंधावा और रेखा मन्हास पर पार्टी की नजर है। दोनों ही संगठन के लिए काम कर रही हैं। इसके अलावा मीना गुप्ता, सुनीता कौल, शारदा देवी, नीलम, निधि भी दौड़ में हैं। वहीं, भाजपा पार्षद ज्योति देवी रिश्वत मामले में पार्टी से बाहर हो चुकी हैं। राजरानी की कोविड से मौत हो गई है। भाजपा के पास कुल 12 महिला पार्षद हैं। 

सूत्रों के अनुसार डिप्टी मेयर के पद को पार्टी किसी महिला को देने पर विचार कर रहा है। महिला पार्षदों के अनुसार, मांग की गई है कि डिप्टी मेयर का पद किसी महिला को ही दिया जाए। आरक्षण के आधार पर महिलाएं जीतकर आगे आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें