मिश्रीवाला। महाशिवरात्रि पर मढ़ विधानसभा क्षेत्र के चक जाफर स्थित शिव मंदिर में ग्रामीणों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अवसर पर शिव मंदिर बक्शी नगर के संदीप एंड जंगम पार्टी ने शिव विवाह की प्रस्तुति दी। माता पार्वती के जन्म से लेकर विवाह तक के सभी दृश्यों को दिखाया गया। इस दौरान लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया। संवाद