फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मिश्रीवाला में लोगों को रोजगार सृजन के प्रति किया जागरूक

Sat, 08 Feb 2025 03:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रीवाला। जम्मू-कश्मीर खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से शनिवार को मिश्रीवाला में शिविर लगाया गया। इसमें युवाओं, महिलाओं और हाशिये पर रहने वाले समुदायों के लोगों को उद्यमशीलता और रोजगार सृजन के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में भाजपा विधायक शाम लाल शर्मा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने स्वरोजगार को बढ़ावा देने में केवीआईबी की भूमिका की सराहना की और जागरूकता अभियान तेज करने की आवश्यकता पर जोर दिया। जम्मू डिवीजन के डिप्टी सीईओ ने जम्मू-कश्मीर ग्रामीण रोजगार सृजन कार्यक्रम और प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पर एक व्यापक जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें