फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डुमि गांव में खुला किसान खिदमत घर

Mon, 14 Apr 2025 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रीवाला। जिला जम्मू की तहसील भलवाल के डुमि गांव में कृषि विभाग की ओर से किसान खिदमत घर शुरू किया गया। इस मौके पर कृषि विश्वविद्यालय जम्मू के वैज्ञानिक एवं प्रोफेसर डॉ. परमेंद्र सिंह मुख्य अतिथि और डीडीसी चेयरमैन जम्मू भारत भूषण विशिष्ट अतिथि थे। डीडीसी चेयरमैन जम्मू ने कहा कि किसान खिदमत घर शुरू करने का उद्देश्य कृषि का विस्तार और किसानों को हर प्रकार के सरकारी एवं गैरसरकारी आवेदन की सेवाएं प्रदान करना है। किसान खिदमत घर के संचालक एवं कृषि उद्यमी अविनाश बनोत्रा ने बताया कि किसान खिदमत घरकिसानों के लिए वन-स्टॉप सर्विस केंद्र के रूप में काम करेगा। इस मौके पर कृषि विभाग के अधिकारियों में राधिका गुप्ता, रिंकू शर्मा, राकेश शर्मा एवं कृष्ण कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें