फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अवैध खनन में शामिल 13 वाहन जब्त

Mon, 10 Mar 2025 02:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस ने अवैध खनन विरोधी अभियान के तहत 48 घंटे में 13 वाहनों को जब्त किया है। एसपी साउथ ने प्लॉगिंग नामक अभियान शुरू किया। दक्षिण क्षेत्र की सब यूनिट के एसएचओ और आईसीपीपी ने अवैध खनन में शामिल एक जेसीबी मशीन, आठ ट्रैक्टर-ट्रॉली और चार डंपर जब्त किए। पुलिस पोस्ट (पीपी) बेलीचराना की टीम ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, पुलिस पोस्ट ग्रेटर कैलाश की टीम ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली, पीपी चट्टा ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली, पीपी सैनिक कॉलोनी ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली, पीपी चट्ठा ने चार डंपर को 01 ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ रोका और पीपी फ्लायं मंडाल ने दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों और एक जेसीबी मशीन को जब्त किया। इसके बाद जिला खनन अधिकारी को आगामी कार्यवाही के लिए सूचित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें