जम्मू कश्मीर कैजुअल लेवर यूनाइटेड फ्रंट (जेकेसीएलयूएफ) का प्रतिनिधिमंडल केबिनेट मंत्री जावेद रा
जम्मू। जम्मू-कश्मीर कैजुअल लेवर यूनाइटेड फ्रंट (जेकेसीएलयूएफ) का प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री जावेद अहमद राणा और सतीश शर्मा से मिला। इस दौरान दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और कैजुअल मजदूरों की शिकायतों से अवगत कराया। पदाधिकारी तनवीर हुसैन, देविंद्र सिंह व पवन कुमार ने कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई। साथ ही न्यूनतम वेतन अधिनियम को लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को महाराजा हरि सिंह पार्क में सभी कर्मचारी एकत्रित होंगे। इस दौरान बैठक की जाएगी। इस मौके पर फारूक भाटी, बाबू हुसैन, बिशन रैना, प्रदीप शर्मा, विनोद, बशीर अहमद, गणेश और अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो