बैठक में बोले अध्यक्ष, कर्मियों के विभिन्न मुद्दों पर किया मंथन
कहा-रियासी, नौशेरा, कठुआ, राजौरी व पुंछ में होंगे चुनावअमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते पीएचई वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन से पदाधिकारी रवि हंस को बर्खास्त कर दिया गया है। यह बातें पीएचई वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश जम्वाल ने सोमवार को आयोजित बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसमें रियासी, नौशेरा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में नए सिरे से चुनाव करवाए जाएंगे और कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करवाया जाएगा। यह बात इस दौरान विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई।उन्होंने कर्मचारी विरोधी रवैये पर चिंता जताई। मौजूदा कार्यकारिणी से रवि हंस को संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने पर बर्खास्त किया है। उन्होंने कहा कि जलशक्ति विभाग कर्मचारियों के मसलों को हल करे। एसआरओ-380 में संशोधन, दैनिक वेतनभोगी और सेवानिवृत्त होने वालों के पक्ष में 5 लाख रुपये की ग्रेच्युटी की मंजूरी दी जाए। दैनिक वेतनभोगी और श्रमिकों के सभी लंबित बैकलॉग वेतन जारी किया जाए।
एसोसिएशन को वह छोड़ चुके हैं। कोई भी संगठन विरोधी गतिविधि में शामिल नहीं था। यह वेलफेयर एसोसिएशन सिर्फ सरकारी कर्मचारियों की है।
- रवि हंस, पूर्व पदाधिकारी, पीएचई वर्कर्स वेलफेयर एसोसिएशन