जम्मू। कारगिल के पार्षद स्टैनजिन लकपा ने जांस्कर के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। इसमें केंद्र सरकार की तरफ से जांस्कर को जिला का दर्जा दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री की तरफ से यहां पर शिंकुन ला सुरंग के निर्माण को मंजूरी देने के लिए भी उनके प्रयासों की सराहना की। जिसमें कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र का विकास संभव हो रहा है। ब्यूरो